(क) *सियालदह, बालीगंज और दमदम में आधुनिक शौचालय परिसरों की व्यवस्था*
(ख) *विधाननगर सबवे में सुधार एवं लेवल क्रॉसिंग के एप्रोच रोड का उन्नयन*
(ग) *बैरकपुर में नया बुकिंग काउंटर जो की FOB (Ranaghat End) के निकट*
(घ) *दमदम के सर्कुलेटिंग एरिया का सुधार*
कोलकाता, 27 अगस्त 2026:
आगामी त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए सियालदह मंडल ने पूजा भीड़ 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में श्री राजीव सक्सेना, मंडल रेल प्रबंधक (DRM), सियालदह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक उच्चस्तरीय तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित शाखा अधिकारियों, स्टेशन अधिकारियों तथा विभिन्न स्टेशनों और यार्डों पर कार्यरत फ्रंटलाइन पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यरत टीमों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना, व्यावहारिक चुनौतियों को समझना तथा पूजा की भीड़ शुरू होने से पहले सभी विभागों की तैयारियों को सुनिश्चित करना था।
*प्रमुख तैयारियों एवं उपायों की समीक्षा की गई:*
• *भीड़ प्रबंधन*: सियालदह सहित प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही, पीक आवर्स और संभावित भीड़ संबंधी चुनौतियों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। पिछले दुर्गापूजा के दौरान सियालदह स्टेशन पर एक दिन में लगभग 21 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड फुटफॉल दर्ज किया गया था।
• *प्रवेश एवं निकास प्रबंधन:* यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने तथा आने-जाने वाले यात्रियों के आपसी क्रॉस-मूवमेंट को न्यूनतम करने के लिए प्रवेश एवं निकास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
• *प्लेटफॉर्म प्रबंधन:* प्लेटफॉर्म-वार यात्री क्षमता, प्लेटफॉर्म की लंबाई तथा ट्रेन परिचालन का आकलन किया जा रहा है, ताकि अत्यधिक भीड़ को रोका जा सके।
• *24×7 टिकटिंग सुविधा:* सियालदह और कोलकाता स्टेशनों के सभी टिकट काउंटर चौबीसों घंटे संचालित किए जाएंगे। सुबह और शाम के व्यस्त समय में अतिरिक्त बुकिंग क्लर्क तैनात किए जाएंगे, ताकि बढ़ी हुई भीड़ को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।
• *ATVM एवं मौके पर टिकट सुविधा:* चौबीसों घंटे ATVM सुविधाएं एवं फैसिलिटेटर उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त Hand-Held Terminals (HHTs) से लैस कर्मचारियों को भीड़ के बीच तैनात किया जाएगा, ताकि मौके पर ही टिकट जारी किए जा सकें और बुकिंग काउंटरों पर कतार का दबाव कम हो।
• *साइनेज एवं यात्री सूचना:* यात्रियों के आसान मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त साइनेज और Train Information Boards (TIBs) सुनिश्चित किए जाएंगे।
• *कतार एवं भीड़ नियंत्रण:* RPF कर्मी कतारों और यात्रियों की आवाजाही को सक्रिय रूप से नियंत्रित करेंगे। इसके लिए समयबद्ध सार्वजनिक उद्घोषणा तथा वाणिज्यिक विभाग के समन्वय की व्यवस्था भी की जाएगी।
• *CCTV निगरानी:* भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी संभावित भीड़ की स्थिति में समय रहते हस्तक्षेप सुनिश्चित करने के लिए CCTV आधारित निगरानी का व्यापक उपयोग किया जाएगा।
• *आपातकालीन एवं निकासी तैयारी:* आपातकालीन मार्गों, निकासी व्यवस्था, चिकित्सा सहायता तथा आपदा प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
• *सियालदह में समर्पित Mail/Express Zone:* नवनिर्मित Central Gate का उपयोग Mail/Express यात्रियों के लिए समर्पित प्रवेश/निकास बिंदु के रूप में किया जा रहा है। इससे स्टेशन के भीतर यात्रियों के क्रॉस-मूवमेंट को कम करने में मदद मिलेगी।
• *दमदम में यात्री क्षेत्र का विस्तार:* दमदम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 4 और 5 की ओर स्थित बुकिंग काउंटरों को हटाकर अधिक बड़ा यात्री क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे पूजा की भीड़ के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके।
• *बैरकपुर में अतिरिक्त टिकटिंग एवं सर्कुलेशन सुविधा:* बैरकपुर में नया बुकिंग काउंटर जो की FOB (Ranaghat End) के निकट, जो अंतिम चरण में है, को जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। इससे सेंट्रल FOB पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
• *आधुनिक शौचालय सुविधाएं:* यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर यात्री अनुभव के लिए सियालदह, बालीगंज और दमदम स्टेशनों पर आधुनिक शौचालय परिसरों की व्यवस्था की जा रही है।
• *विधाननगर सबवे में सुधार:* विधाननगर सबवे में तत्काल सुधारात्मक एवं आवश्यक बुनियादी ढांचा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो सके।
• *लेवल क्रॉसिंग के एप्रोच रोड का सुधार:* यात्रियों, सड़क उपयोगकर्ताओं तथा रेलवे से संबंधित यातायात की सुगम आवाजाही के लिए लेवल क्रॉसिंग (LC) गेटों के एप्रोच रोड के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
• *कर्मचारी तैयारी एवं आपदा प्रबंधन:* सभी विभागों के कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को आपदा प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा पूजा भीड़ के दौरान उनकी संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
*DRM/सियालदह श्री राजीव सक्सेना* ने जोर दिया कि सभी तैयारियां पर्याप्त समय पहले पूरी की जा रही हैं और जारी बुनियादी ढांचा संबंधी कार्य यात्री-केंद्रित होने चाहिए। उन्होंने आवश्यक कार्यों को पूजा की भीड़ शुरू होने से काफी पहले पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
समन्वित योजना, बुनियादी ढांचे में सुधार, बेहतर टिकटिंग सुविधाओं, आधुनिक यात्री सुविधाओं, प्रभावी भीड़ नियंत्रण तथा मजबूत आपातकालीन तैयारियों के माध्यम से सियालदह मंडल लाखों यात्रियों एवं पंडाल-हॉपर्स के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यात्री-अनुकूल पूजा यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।








