कोलकाता, 16 अगस्त 2026:

यात्रियों की सुविधा और आराम को और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों के तहत सियालदह मंडल ने मौजूदा सियालदह–बारासात एसी ईएमयू लोकल सेवा का विस्तार बनगांव जंक्शन तक करने का निर्णय लिया है। यह विस्तारित सेवा 20 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।

दैनिक उपनगरीय यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वातानुकूलित सेवा सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में छह दिन संचालित होगी तथा रविवार को सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 33449 अप सियालदह–बनगांव एसी ईएमयू लोकल सियालदह से सुबह 10:33 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बारासात स्टेशन पर 11:14/11:15 बजे ठहरेगी तथा इसके बाद बामनगाछी, दत्तपुकुर, बीरा, अशोकनगर रोड, हाबरा, मसालंदापुर, गोबरडांगा, ठाकुरनगर और चांदपाड़ा सहित प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव करते हुए दोपहर 12:23 बजे बनगांव जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 33442 डाउन बनगांव–सियालदह एसी ईएमयू लोकल बनगांव से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी और निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए सियालदह पहुंचेगी। बारासात से सियालदह के बीच संशोधित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन बारासात से 13:40 बजे, मध्यमग्राम से 13:46 बजे, बिराटी से 13:54 बजे, दमदम कैंट से 14:00 बजे, दमदम जंक्शन से 14:05 बजे तथा बिधाननगर रोड से 14:10 बजे प्रस्थान/ठहराव करेगी और अंततः 14:25 बजे सियालदह पहुंचेगी।

इस विस्तार को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ट्रेन संख्या 33365 अप बारासात–बनगांव लोकल के समय में भी संशोधन किया गया है। 20 अगस्त 2026 से यह ट्रेन बारासात से सुबह 11:30 बजे के बजाय 11:40 बजे प्रस्थान करेगी।

सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री राजीव सक्सेना ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और आराम रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसी लोकल सेवा का बनगांव तक विस्तार उत्तर 24 परगना क्षेत्र के दैनिक उपनगरीय यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को अधिक आधुनिक, आरामदायक और सुविधाजनक दैनिक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

  • ट्रेन संख्या 33442 बनगांव–सियालदह एसी ईएमयू लोकल से यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे संशोधित समय-सारणी का ध्यान रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।