कोलकाता, 25 जून 2026
रेल अवसंरचना के विकास एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए सियालदह मंडल आगामी सप्ताहांत 27 जून (शनिवार) एवं 28 जून (रविवार), 2026 को बालीगंज (BLN) स्टेशन क्षेत्र में एक प्रमुख ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक ले रहा है।
डाउन पैसेंजर लाइन पर पॉइंट संख्या 103B/104A तथा 101A/110B को 52 किलोग्राम रेल सेक्शन से 60 किलोग्राम रेल सेक्शन में पूर्ण रूप से परिवर्तित करने के लिए 6 घंटे 30 मिनट (390 मिनट) का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक शनिवार रात 22:15 बजे से रविवार प्रातः 04:45 बजे तक प्रभावी रहेगा।
मंडल प्रशासन ने यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए इस कार्य की योजना सप्ताहांत (शनिवार रात्रि एवं रविवार) में बनाई है। चूंकि रविवार सार्वजनिक अवकाश का दिन है, इसलिए दैनिक यात्रियों एवं कार्यालय जाने वाले यात्रियों पर इसका प्रभाव काफी कम रहेगा।
इस दौरान सियालदह दक्षिण खंड में कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएँ रद्द, आंशिक रूप से समाप्त (Short Termination) अथवा आंशिक रूप से प्रारंभ (Short Origination) की जाएँगी।
रद्द की जाने वाली प्रमुख ईएमयू लोकल ट्रेनें
27 जून 2026 (शनिवार):
• सियालदह–लक्ष्मीकांतपुर : 34752, 34754, 34755, 34757
• सियालदह–कैनिंग : 34554, 34555
• सियालदह–डायमंड हार्बर : 34858, 34860, 34857, 34859
• सियालदह–बजबज : 34162, 34161
• सियालदह–सोनारपुर : 34436
28 जून 2026 (रविवार):
• सियालदह–सोनारपुर : 34412, 34411
इसके अतिरिक्त कई ट्रेनों का आंशिक समापन एवं आंशिक प्रस्थान सोनारपुर तथा न्यू अलीपुर स्टेशनों से किया जाएगा।
ब्लॉक शुरू होने से पहले अपनी निर्धारित गंतव्य तक सभी ठहरावों के साथ चलने वाली अंतिम ट्रेनें 34750 डाउन एवं 34553 अप होंगी। वहीं ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहली ट्रेनें 34511 अप एवं 34814 डाउन होंगी।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), सियालदह, श्री राजीव सक्सेना ने कहा:
“यह पॉइंट रूपांतरण कार्य रेलवे अवसंरचना को और अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए कार्य को सप्ताहांत में निर्धारित किया गया है। हम यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं, ताकि भविष्य में उन्हें और अधिक सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।”
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाने से पूर्व रेलवे के आधिकारिक प्लेटफॉर्म एवं सियालदह मंडल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी संशोधित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।






