Newssuper Report Tania Kundu 27October 2026 : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने रेलवे अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
उत्तर रेलवे ने आज दिनांक 26.10.2026 को नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय, बड़ौदा हाउस में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026’ का शुभारंभ किया। यह सप्ताह सभी सरकारी संस्थानों द्वारा मनाया जाता है । इसका उद्देश्य ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस वर्ष इस सप्ताह की थीम ‘सतर्कता: ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Vigilance: Probity for Prosperity) है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में उत्तर रेलवे की सांस्कृतिक टीम द्वारा एक शानदार नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया और एक आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण वशिष्ठ शामिल हुए। उनके साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के सतर्कता अधिकारी तथा उत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ‘विजिलेंस क्रॉनिकल 2026’ (Vigilance Chronicle 2026) का अनावरण किया।









