कोलकाता, 06.08.2025:

यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सियालदह मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की ऊँचाई बढ़ाने के कार्य को लगभग पूरा कर लिया है। यह व्यापक परियोजना सियालदह साउथ, मेन और नॉर्थ জ सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान, मंडल ने अब तक 31 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म ऊँचाई कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जबकि शेष 10 स्टेशनों पर कार्य प्रक्रिया में है। इस परियोजना पर लगभग ₹37 करोड़ का निवेश किया गया है।

यह पहल सियालदह मंडल की आधारभूत संरचना को उन्नत करने और करोड़ों दैनिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। ऊँचे प्लेटफॉर्म से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगजनों और भारी सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

सियालदह के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव सक्सेना ने कहा, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्लेटफॉर्म ऊँचाई कार्य की पूर्णता हमारे इसी संकल्प का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि यह सुधार यात्रियों के रोजमर्रा के सफर को और अधिक आरामदायक बनाएगा।